Type Here to Get Search Results !

जनपद में 3 दिन होमगार्ड के रिक्रूटमेंट की परीक्षाएं होंगी और तीनों दिवसों में प्रत्येक दिवस में दो-दो शिफ्ट में होगी परीक्षाएं सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद

 जनपद में 3 दिन होमगार्ड के रिक्रूटमेंट की परीक्षाएं होंगी और  तीनों दिवसों में प्रत्येक दिवस में दो-दो शिफ्ट में होगी परीक्षाएं सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक


सहारनपुर, अमर ज्योति न्यूज़ 

जनपद में 25, 26 और 27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के रिक्रूटमेंट की परीक्षाएं होंगी और जनपद सहारनपुर में भी इन तीनों दिवसों में प्रत्येक दिवस में दो-दो शिफ्ट में ये परीक्षाएं होंगी। सभी केंद्रों पर उचित सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। जो छात्रों की प्रॉपर चेकिंग, कहीं किसी भी प्रकार का कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जिससे नकल की संभावना होती है उन सभी को लेकर सभी की ब्रीफिंग कर दी गई है। केंद्रों के आसपास जो जेरॉक्स मशीन, साइबर कैफे आदि की दुकानों को परीक्षा के दिन बंद रखा जाएगा। इसके अलावा छात्रों को केंद्रों पर पहुंचने में किसी प्रकार का कोई जाम या अवरोध ना मिले उसके लिए पूरा ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है। इस परीक्षा को नकल विहीन और बिल्कुल सुरक्षित ढंग से संपादित करने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है यह परीक्षा कुल 24 केन्द्रों पर होगी जिसमें लगभग 50,000 के आसपास अभ्यर्थी परीक्षा देंगे पूर्व में भी जो किसी परीक्षा में धांधली करते हुए लोग पकड़े गए है और जिनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत हुए हैं उन सभी लोगों पर उचित निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की कोई नकल या परीक्षा की सुचिता को भंग करने का प्रयास इस परीक्षा में ना हो।जिसके सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अभिनन्दन सिंह ने विस्तार से बताया गया 


Post a Comment

0 Comments