Type Here to Get Search Results !

बीजेपी मुंबई उभा मोर्चा की नई कार्यकारिणी हुई घोषित प्रमोद मिश्रा ने सौंपी 55 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

मुंबई, (अमर ज्योति न्यूज़ )।



भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर कर दिया गया है. मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम की अनुशंसा पर मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने रविवार को इस नई टीम की आधिकारिक घोषणा की. प्रमोद मिश्रा ने बताया कि इस कार्यकारिणी में समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देते हुए संगठन को अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने का प्रयास किया गया है. उनके अनुसार इस नई टीम से मुंबई


नौ उपाध्यक्ष और चार महासचिव सहित पूरी टीम


नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के अलावा कुल 55 पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शामिल किया गया है. इस टीम में नौ उपाध्यक्ष, चार महासचिव, नौ सचिव और एक कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न प्रमुख दायित्वों का वितरण किया गया है. उपाध्यक्ष पद पर मनोज सिंह, अजय शुक्ला, बबलू विश्वकर्मा, विजय यादव, बृजेश दुबे, विजय सिंह, राजेश यादव, चंदन तिवारी और प्रभाकर चतुर्वेदी को नियुक्त किया गया है.


में भाजपा का जनाधार व्यापक होगा और विशेषकर उत्तर भारतीय समाज में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी.

Post a Comment

0 Comments