लखनऊ में BJP नेता समेत 4 तस्कर गिरफ्तार, 103 किलो गांजा बरामद
लखनऊ में एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजेपी नेता समेत चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 103 किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र जायसवाल, विशाल पांडे, सौरभ जायसवाल और अखिलेश कुमार शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार यह गिरोह बिहार से गांजा लाकर लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था। एंटी नारकोटिक्स सेल आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Post a Comment
0 Comments