जीरो टॉलरेंस का प्रहार: बलुआ में पुलिस की करारी चोट, चोरी का ट्रैक्टर बरामद—मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तारी से अपराधियों में दहशत
वाराणसी, अमर ज्योति न्यूज़ ।
चंदौली बलुआ थाना क्षेत्र में कानून का शिकंजा एक बार फिर कसता हुआ नजर आया, जब पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर के साथ फरार हो रहे आरोपियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा श्री कुष्ण मुरारी शर्मा के आधिकारिक बयान के मुताबिक, जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि चोरी किया गया ट्रैक्टर इलाके से निकाला जा रहा है, तुरंत टीम सक्रिय हो गई और सटीक घेराबंदी कर दी गई। पुलिस की मौजूदगी भांपते ही अभियुक्तों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उनकी यह चाल ज्यादा देर नहीं चल सकी। हालात पल भर में मुठभेड़ में तब्दील हो गए। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही दबोच लिया गया। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं बची है। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इसी तरह की सख्त और निर्णायक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे आम जनता में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में खौफ का माहौल कायम है।

Post a Comment
0 Comments