भांडुप में धूमधाम से मनाया गया कजरी महोत्सव
श्री राधे कृष्ण संस्थान एवं अभियान सामाजिक सांस्कृतिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में युवा सनातन फाउंडेशन के सहयोजन में
मुंबई, भांडुप । श्री राधे कृष्ण संस्थान एवं अभियान सामाजिक सांस्कृतिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में व युवा सनातन फाउंडेशन में मंगलवार को भांडुप वेस्ट स्थित जैनम बैंक्वेट हॉल में कजरी का आयोजन उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। शाम 5:30 बजे से रात 10:00 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर लोक संस्कृति का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन आर डी यादव समाज सेवक गणेश अमीन, मंगला शुक्ला, दीप प्रज्वलित कर किया गया। लोक गायिका संजोली पांडे ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। उन्होंने पारंपरिक भोजपुरी कजरी गीतों के साथ मराठी गीत "मायभूमी ही, जन्मभूमी ही, कर्मभूमी अमुची" प्रस्तुत कर सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया। वहीं भगवान राम की स्तुति में प्रस्तुत भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान भांडुप की स्वर्णकन्या और एशियाई कब्बडी स्वर्ण पदक विजेता — कु. सेरेना सचिन म्हसकर जी को और देवामृत फाउंडेशन की संस्थापिका और संध्यापर्व ‘Elders Home Stay and Care Centre की संचालिका — प्रिया जाधव को क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने पर 'स्त्री शक्ति सम्मान' से सम्मानित किया गया। श्री राधे कृष्ण संस्थान के महामंत्री विनोद दुबे
ने बताया कि कजरी महोत्सव का उद्देश्य लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित लोगों ने आयोजकों की सराहना की।


Post a Comment
0 Comments