Type Here to Get Search Results !

सहारनपुर अग्निशमन सेवा को मिली अत्याधुनिक सौगात, बेड़े में शामिल हुआ 18 हजार लीटर का फायर टेंडर

 सहारनपुर अग्निशमन सेवा को मिली अत्याधुनिक सौगात, बेड़े में शामिल हुआ 18 हजार लीटर का फायर टेंडर



सहारनपुर, अमर ज्योति न्यूज़ । जनपद की अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। जनपद को 18,000 लीटर क्षमता वाला अत्याधुनिक फायर टेंडर उपलब्ध कराया गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों ने नवीन फायर टेंडर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस अत्याधुनिक फायर टेंडर की अग्निशमन प्रणाली लगभग 3,200 लीटर प्रति मिनट पानी प्रक्षेपित करने की क्षमता रखती है। इसके आने से बड़े अग्निकांडों पर त्वरित और प्रभावी तरीके से काबू पाया जा सकेगा।


सहारनपुर में बड़ी संख्या में औद्योगिक क्षेत्र और लकड़ी के कारखाने हैं, जहां आगजनी की संभावना बनी रहती है। ऐसे में उच्च क्षमता वाले इस टेंडर से जनपद की अग्निशमन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और आपात स्थिति में राहत-बचाव कार्य और अधिक प्रभावी होगा।


अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक संसाधन मिलने से फायर सर्विस टीम की कार्यक्षमता और मनोबल दोनों बढ़ेगा। भविष्य में भी जनपद की अग्निशमन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए नए उपकरण उपलब्ध कराए जाते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments