Type Here to Get Search Results !

मुंबई,भांडुप के मिलिंद नगर मे 14 अप्रैल को हर्षोल्लास से मनाया गया अम्बेडकर जयंती

 भांडुप, मिलिंद नगर (अमर ज्योति न्यूज़ ) । संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भांडुप के मिलिंद नगर क्षेत्र में मंगलवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा के साथ बाबा साहब को याद किया गया।


कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नगरसेविका आशा ताई कोपरकर सुरेश कोपरकर, गणेश अमीन  ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उपस्थित लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर क्षेत्र में कई आकर्षक झाकियां निकाली गईं, जिनमें कलाकारों ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े।


कार्यक्रम मे स्थानीय नगरसेवक आशा ताई कोपरकर, सुरेश कोपरकार, रमेश कोरगावकर गणेश अमीन (पूर्व वार्ड अध्यक्ष ११०), संजय जाधव,जया शेट्टी, हरिनारायण यादव, ओमप्रकाश राजभर, प्रसून नंदलाल सिंह " प्रलय " सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प


Post a Comment

0 Comments