Type Here to Get Search Results !

जमदग्निपुरम् जौनपुर की पावन धरती से डॉ अनिल देव नारायण चतुर्वेदी को मानवता पर ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ यू एस ए अमेरिका द्वारा डॉक्ट्रेट उपाधि से सम्मानित किया गया।





जौनपुर, अमर ज्योति न्यूज़ । जमदग्निपुरम् जौनपुर की पावन धरती से डॉ अनिल देव नारायण चतुर्वेदी को मानवता पर ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ यू एस ए अमेरिका द्वारा डॉक्ट्रेट उपाधि से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ अनिल देव नारायण चतुर्वेदी को संत, महात्मा,ऋषि, मुनि, महर्षि परंपरा एवं मानवता पर किए गए शोध अनुसंधान पर भारत भूषण महंत श्री नानक दास जी महाराज एवं दिव्य प्रेरक कहानियां एवं मानवता अनुसंधान संस्थान के मुख्य शोध प्रबन्ध निदेशक डॉ अभिषेक कुमार जी के मार्गदर्शन में एक्सीलेंस ए प्लस कैटेगरी में अपना शोध पूर्ण करने के उपरांत कापीराइट सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। साहित्य, समाज सेवा पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के कारण उन्हें तीन बार डाक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। इनके द्वारा एक दर्जन से अधिक लिखित पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका है।आज भी समाज सेवा, गरीब बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें वितरण करने,पठन पाठन सामग्री उपलब्ध कराना, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलतापूर्वक सहभागिता इनके जीवन का लक्ष्य बन गया है। यह पुरस्कार डॉ हिरेन शाह, वस्तु कर सूरत के सहायक आयुक्त डॉ डी आर रेवाला, डॉ अभिषेक कुमार जी , डॉ विनय श्रीवास्तव, ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ यू एस ए अमेरिका के प्रतिनिधि मंडल के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

Post a Comment

0 Comments