Type Here to Get Search Results !

वाराणसी के कैंट स्टेशन पर मिला 16 लाख कैश :- 10 रुपए से लेकर 200 रुपए के थे नोट, पकड़ा गया यात्री कॉस्मेटिक का व्यापारी

 अमर ज्योति न्यूज़, वाराणसी।


वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्‌तार किया है। गिरफ्तार युवक के सामानों की तलाशी देने के दौरान ऐसा सामान बरामद हुआ है कि आरपीएफ और जीआरपी की आंखें फटी की फटी रह गई। उसके बाद टीम उसे लेकर जीआरपी थाने पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया है।


बैग में छीपाकर रखा गया था नोटों का बंडल


जानकारी के मुताबिक, वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक युवक के बैग से 16 लख रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि नोटों की गड्डियां बैग और सूटकेस में छुपा कर रखी गई थीं। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया तो उसके पास से यह पैसे बरामद हुए।


शाहजहांपुर का रहने वाला है आरोपी


आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने प्लेटफार्म संख्या 8-9 से शाहजहांपुर के रवि गुलाटी नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिलने के बाद जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान आरोपी संदिग्ध प्रतीत हुआ। संदिग्ध प्रतीत होने के बाद संयुक्त टीम ने युवक के बैग की तलाशी ली तो टीम के होश उड़ गए। युवक के बैग से 16 लख रुपए बरामद हुए। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए जीआरपी थाने लाया गया।


नहीं मिला वैध दस्तावेज पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया शख्स शाहजहांपुर


में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह कटे-फटे नोट लेकर वाराणसी बदलने आया था और उसके बदले 10, 20, 50, 100 रुपए की गड्डियां लेकर वापस जा रहा था। हालांकि, युवक के पास से किसी भी तरह का दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिसके बाद उसे गिरफ्‌तार कर लिया गया है।


हवाला का पैसा होने का शक पुलिस ने बताया कि आरोपी एक बार नहीं


बल्कि कई बार वाराणसी आ चुका है। पुलिसकमियों ने फिलहाल मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है और पैसे को जप्त कर लिया है। वहीं सूचना के बाद आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस को शक है कि यह पैसा हवाला का या फिर टैक्स चोरी का हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments