Type Here to Get Search Results !

पड़ाव से डोमरी तक 5.2 किलोमीटर फोरलेन रोड बनेगी, चौड़ाई 18 मीटर होगी, 250 करोड़ की लागत से बनेगा एस्टीमेट

 पड़ाव से डोमरी तक 5.2 किलोमीटर फोरलेन रोड बनेगी, चौड़ाई 18 मीटर होगी, 250 करोड़ की लागत से बनेगा एस्टीमेट



लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खंड ने पड़ाव से डोमरी तक फोरलेन सड़क का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा। 5.2 किलोमीटर लंबी सड़क की मौजूदा चौड़ाई 3 से 3.5 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 18 मीटर किया जाएगा। दोनों ओर 9-9 मीटर चौड़ी सड़क के बीच न्यूजर्सी डिवाइडर बनेंगे। डिवाइडर नीचे 50-55 सेंटीमीटर और ऊपर 20 सेंटीमीटर चौड़े होंगे। आबादी वाले हिस्से में बारिश के पानी की निकासी के लिए ड्रेन भी बनेंगे। परियोजना की कुल लागत 250 करोड़ आंकी गई, जिसमें भूमि अधिग्रहण का मुआवजा भी शामिल है।

 

जारी सूचना के अनुसार, मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। यह मार्ग पड़ाव से डोमरी होते हुए पड़ाव-टेंगरा मोड़ फोरलेन रोड से जुड़ता है। फोरलेन बनने से पड़ाव-टेंगरा मोड़ मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से पड़ाव और प्रयागराज, मिर्जापुर, शक्तिनगर से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। फिलहाल यह ग्रामीण सड़क है।

Post a Comment

0 Comments