Type Here to Get Search Results !

काशी विश्वनाथ मंदिर में 90 दिन की मंगला आरती रोक, ऐप आधारित दर्शन व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं की उपेक्षा व अन्य अव्यवस्थाओं के विरोध में निकली कांग्रेस की पदयात्रा रोकी गई

काशी विश्वनाथ मंदिर में 90 दिन की मंगला आरती रोक, ऐप आधारित दर्शन व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं की उपेक्षा व अन्य अव्यवस्थाओं के विरोध में निकली कांग्रेस की पदयात्रा रोकी गई

वाराणसी, अमर ज्योति न्यूज़, 03 मई

। महानगर कांग्रेस कमेटी वाराणसी द्वारा आज श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में लागू की गई विभिन्न जनविरोधी व्यवस्थाओं, मंगला आरती टिकट बुकिंग पर लगाए गए 90 दिन के प्रतिबंध, ऐप आधारित दर्शन प्रणाली, स्थानीय श्रद्धालुओं की लगातार हो रही उपेक्षा तथा मंदिर प्रशासन की कार्यशैली के विरोध में प्रस्तावित पदयात्रा को प्रशासन ने बलपूर्वक रोक दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई को कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कड़ी निंदा की है।

— महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आज दिनांक 03 मई को मंडल आयुक्त वाराणसी को एक विस्तृत मांग पत्र भेजा गया था, जिसमें काशीवासियों की आस्था, मंदिर दर्शन व्यवस्था और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं से जुड़े गंभीर विषय उठाए गए थे

Post a Comment

0 Comments