शिवहर: हम (से.) के प्रदेश सचिव रितेश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, ग्रामीण सड़कों के कायाकल्प की उठाई मांग*
शिवहर, डुमरी प्रखंड निवासी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रदेश सचिव रितेश कुमार उर्फ आशुतोष राणा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान रितेश कुमार ने शिवहर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से जिले की ग्रामीण सड़कों के कायाकल्प की मांग की। कहा कि शिवहर में आज भी क
ई ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालत बदहाल है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
रितेश कुमार ने मुख्यमंत्री के साथ शिवहर की मौजूदा राजनीति पर भी चर्चा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देगी और सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होगा।

Post a Comment
0 Comments