Type Here to Get Search Results !

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 को, मानव उत्थान सेवा समिति (वसई) द्वारा कार्यक्रम


अनुराग सिंह
 

परमपूज्य सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज जी की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में रविवार 21 जून को श्री हंस विजय नगर आश्रम, एवरशाइन सिटी, वसई पूर्व में अंबिका योग कुटीर (पंजीकृत) के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा योग सत्र का आयोजन किया गया है।


   अतः आप सभी अपने इष्ट मित्रों एवं परिवार सहित इस योग सत्र में आमंत्रित हैं, तथा प्रयास करें कि आप सभी इस अवसर का लाभ अवश्य ले और अन्य लोगों तक यह संदेश भी पहुंचाएं। दिन तथा समय :- रविवार 21 जून, सुबह 7 से 9 बजे तक। स्थान :- श्री हंस विजय नगर आश्रम, एवरशाइन सिटी, सेक्टर 6 के पीछे, वसई पूर्व।

योग सत्र के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

योगाभ्यास के लिए सभी ढीली पोशाक जैसे पाजामा, टी- शर्ट इत्यादि पहन कर आए।  प्रयास करें कि सभी खाली पेट आए।


मानव उत्थान सेवा समिति



Post a Comment

0 Comments